![]()
उज्जैन में आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार शाम पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान 300 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान सड़कों पर मौजूद रहे। इस फ्लैग मार्च में महाकाल, जीवाजीगंज, माधवनगर और नानाखेड़ा थाना क्षेत्र का पुलिस बल शामिल था। पुलिसकर्मियों ने मुख्य रास्तों और संवेदनशील इलाकों में पैदल और गाड़ियों से गश्त की। पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और त्योहार शांति से मनाने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने इलाके की स्थिति का जायजा भी लिया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों में आपसी भाईचारा बनाए रखें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने से बचें। पुलिस ने यह भी कहा कि किसी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को बताएं। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। उज्जैन पुलिस ने बताया कि शहर में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस लगातार गश्त और निगरानी करती रहेगी। देखिए तस्वीरें…
Source link
उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:300 से ज्यादा जवान सड़कों पर उतरे, संवेदनशील इलाकों में की पैदल गश्त
