Headlines

Election 2026 Candidate Profiles | Full List & Details


जोधपुर नगर निगम में पार्षद का चुनाव जीतने वाले 99 प्रत्याशियों में से 21 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनमें सबसे ज्यादा करोड़पति 13 उम्मीदवार कांग्रेस के हैं, जबकि 8 प्रत्याशी बीजेपी के हैं। इन 21 पार्षदों में से सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी भाजपा के वार्ड 40 से

.

बता दें कि निकाय चुनाव के परिणाम में भाजपा और कांग्रेस के 44-44 प्रत्याशी जीते हैं। इसके अलावा एक उम्मीदवार आरएलपी से और बाकी 10 निर्दलीय हैं। वहीं एक वार्ड की काउंटिंग को ईवीएम मशीन में खराबी के चलते रोका गया है।

चुनाव जीतने वालों में राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित पार्षद से लेकर बिजनेस वुमन-GenZ भी

जोधपुर के 99 पार्षदों में से कई महिला पार्षद खुद​ बिजनेसवुमन हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 4 से पार्षद बनीं डॉ. मोना राठौड़ राष्ट्रपति से सम्मानित हैं। वहीं वार्ड 51 से चुनाव जीतने वाली सरस्वती प्रजापत कांग्रेस की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं। वार्ड 24 से भाजपा की पार्षद भाग्यश्री भी पार्टी में सबसे कम उम्र की हैं। खास बात ये हैं कि दोनों ही कॉलेज स्टूडेंट है और जेन-जी प्रत्याशी भी।

देखें प्रत्याशियों की प्रोफाइल…

प्रोफाइल: रिटायर्ड और पेंशनरभोगी हैं। 9वीं तक पढ़े हैं। परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा है। इनके पास 56.98 लाख की प्रॉपर्टी है।

प्रोफाइल: साक्षर हैं। खुद हाउस वाइफ हैं और परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। इनके पास 6.23 लाख की प्रॉपर्टी हैं।

प्रोफाइल: संस्कृत में एमए की हुई हैं। खुद बिजनेसवुमन हैं। पूर्व पार्षद भी रह चुकी हैं। दूसरी बार चुनाव जीता है। 3.47 लाख की प्रॉपर्टी है।

प्रोफाइल: राष्ट्रपति से सम्मानित हैं। पीएचडी की हुई हैं। भील जन​जाति पर किताब ​लिख चुकी हैं। इनके नाम 7.78 लाख की प्रॉपर्टी है।

प्रोफाइल: प्राइवेट जॉब करते हैं। पुराने कार्यकर्ता हैं। एमए तक पढ़े हैं। इनके नाम 8.81 लाख की प्रॉपर्टी हैं।

प्रोफाइल: बिजनेसमैन हैं और पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं। दोबारा चुनाव जीते हैं। इन्होंने केंद्रीय मंत्री शेखावत के निजी सहायक को हाराया है। इनके नाम 40.81 लाख की प्रॉपर्टी है।

प्रोफाइल: फर्नीचर और प्रॉपर्टी का बिजनेस है। दोबारा पार्षद बने हैं। 12वीं तक पढ़े हैं और इनके नाम 1.30 लाख की प्रॉपर्टी है।

प्रोफाइल: पेशे से कॉन्ट्रैक्टर हैं। पुराने कार्यकर्ता हैं। 12वीं तक पढ़े हैं और इनके नाम 11.64 लाख की प्रॉपर्टी है।

प्रोफाइल: कन्स्ट्रक्शन का बिजनेस है। कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता हैं। 10वीं तक पढ़े ​हैं और इनके नाम 2.72 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

ये खबरें भी पढ़ें…

जोधपुर निगम: भाजपा के 44,कांग्रेस के 44 प्रत्याशी जीते:वार्ड 50 के एक बूथ पर दोबारा होगी वोटिंग; एक वार्ड में ईवीएम खराब,मेयर का चुनाव स्थगित

जोधपुर नगर निगम चुनाव के 100 वार्डों में से 99 सीटों की मतगणना हो गई है। वार्ड 50 में एक EVM खराब होने पर काउंटिंग रुकी हुई है। यहां ईवीएम मशीन में तकनीकी दिक्कत की वजह से काउंटिंग नहीं हो पाई है। इस सीट पर काउंटिंग को होल्ड कर दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

जोधपुर निगम: त्रिशंकु नतीजों से निर्दलीय बन सकते हैं किंगमेकर:BJP-कांग्रेस के बोर्ड बनाने पर महापौर पद के लिए खींचतान; कई बडे़ चेहरे रेस में आगे

जोधपुर नगर निगम चुनाव के 100 में से 99 वार्ड के परिणाम जारी हो चुके हैं। इसमें अब तक किसी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिला है। वार्ड संख्या 50 का परिणाम ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण रोक दिया गया है। जहां एक बूथ पर दोबारा मतदान करवाने की संभावना है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *