![]()
समस्तीपुर में बकाए के रुपए मांगने पर मछली व्यापारी और उनके भतीजे पर हमला किया गया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराय गया है। घायलों की पहचान मगरदही घाट वार्ड संख्या-24 निवासी विद्यानंद सागर साह (49) और उनके भतीजे कुंदन कुमार (31) के रूप में हुई है। विद्यानंद सागर साह ने पुलिस को बताया कि ताजपुर रोड स्थित एक मछली दुकानदार को लगभग डेढ़ लाख रुपए की मछली उधार दी थी। लंबे समय से यह राशि बकाया थी और दुकानदार इसका भुगतान नहीं कर रहा था। बकाया रकम मांगने के लिए भतीजे कुंदन के साथ गुदरी बाजार पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने दुकानदार से पैसे मांगा, आरोपी पक्ष के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद जल्द ही हिंसक हो गया और आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार की है। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद आसपास भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायल व्यापारी और उनके भतीजे को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना के संबंध में डायल-112 पुलिस टीम के पदाधिकारी भोला कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से नगर थाना में लिखित आवेदन दिए जाने के बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी। नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
उधारी मांगने पर मछली काबोरारी और भतीजे को पीटा:डेढ़ लाख रुपए की मछली रिटेलर को दी थी, घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
