Headlines

4 अवैध भवन पर चला नगर निगम का बुलडोजर:गुढ़ियारी के विकास नगर में हुई कार्रवाई, तीन नोटिस के बाद प्रशासन की सख्ती




रायपुर नगर निगम ने 4 अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की है। जोन-8 के वार्ड-19 (डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड) स्थित गुढ़ियारी के विकास नगर में चार भवनों पर बुलडोजर चलाया गया। सभी भवनों में स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण किया जा रहा था। कार्रवाई कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से निर्माणाधीन हिस्सों को ध्वस्त किया। इन भवनों पर हुई कार्रवाई नगर निगम के अनुसार, विकास नगर में राकेश साहू के करीब 1500 वर्गफीट और गोमती वर्मा के 1200 वर्गफीट में किए गए अनुमति विपरीत निर्माण पर कार्रवाई की गई। वहीं गैस गोदाम के पास विवेक सिंह और पूजा सरावगी के करीब 1200-1200 वर्गफीट में बन रहे निर्माणाधीन भवनों को भी तोड़ा गया। तीन नोटिस के बाद भी नहीं दिया जवाब नगर निगम का कहना है कि सभी भवन मालिकों को नियमानुसार तीन नोटिस जारी किए गए थे और अंतिम सूचना भी दी गई थी। तय समय में संतोषजनक जवाब या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद सोमवार को निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक, शहर में बिना अनुमति और स्वीकृत नक्शे के विपरीत हो रहे निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माणों पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *