Headlines

ऊना की बंगाणा BDC पर भाजपा का कब्जा:सुषमा देवी अध्यक्ष, विकास कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित; 13 पार्षदों का मिला समर्थन




ऊना जिले की बंगाणा पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फिर से कब्जा कर लिया है। रायपुर मैदान वार्ड से भाजपा समर्थित सदस्य सुषमा देवी को अध्यक्ष तथा सोहारी वार्ड से सदस्य विकास कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया है। भाजपा ने सीधे मुकाबले में कांग्रेस को हराया। दोनों पदों का फैसला मतदान के जरिए हुआ। बीडीसी सभागार में चुनाव प्रक्रिया एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान बंगाणा बीडीसी के सभी 19 सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित सुषमा देवी को 13 मत मिले, जबकि धुंदला वार्ड से कांग्रेस समर्थित स्वर्ण कुमारी को 6 मत प्राप्त हुए। एसडीएम बंगाणा की देखरेख में चुनाव प्रोसेसे संपन्न उपाध्यक्ष पद के मुकाबले में टकोली वार्ड से भाजपा समर्थित सदस्य विकास शर्मा को 12 मत मिले। वहीं, खरयालता वार्ड से कांग्रेस समर्थित सदस्य मोहित कुमार को 7 मत प्राप्त हुए। चुनाव प्रक्रिया के बाद रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुषमा देवी और उपाध्यक्ष विकास शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का मनाया जश्न इसके बाद पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर मिली जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि परिणाम सामने है और लोग भाजपा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कमल के फूल के साथ हैं। भाजपा समर्थित सदस्यों की एकजुटता की सराहना भुट्टो ने भाजपा समर्थित सदस्यों की एकजुटता की सराहना की और इस जीत को भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत बताया। इस अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा के मंडलाध्यक्ष राजिंदर मलांगड़, जिला परिषद ऊना के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा और नीलम सैनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *