![]()
हिमाचल के ऊना जिले के कुठारखुर्द गांव में एक घर में कोबरा सांप घुस गया। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। रामपुर गांव की स्नैक कैचर दामिनी ने सांप का सफल रेस्क्यू किया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया। यह घटना कुठारखुर्द निवासी राहुल के घर में हुई। कोबरा सांप घर के बरामदे में रखे गमलों के पास बैठा मिला। सांप को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए। राहुल ने तुरंत रामपुर गांव के स्नैक कैचर जितेंद्र कुमार से संपर्क किया। जितेंद्र कुमार उस समय घर पर मौजूद नहीं थे, जिसके बाद उनकी बेटी दामिनी को राहुल अपने साथ कुठारखुर्द ले गए। दामिनी भी अपने पिता की तरह एक प्रशिक्षित स्नैक कैचर हैं। दामिनी ने मौके पर पहुंचकर गमलों के पीछे छिपे कोबरा सांप को कुछ ही मिनटों में आसानी से पकड़ लिया। सांप को एक किट में सुरक्षित बंद किया गया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। रामपुर गांव की दामिनी स्नैक कैचर ऊना जिले के रामपुर गांव की दामिनी स्नैक कैचर के तौर पर जानी जाती हैं। वह अब तक कई सांप और अजगर पकड़ चुकी हैं। कोबरा जैसे खतरनाक सांपों को पकड़ने में भी उन्हें महारत हासिल है। उनके पिता जितेंद्र कुमार भी एक अनुभवी स्नैक कैचर हैं, और दोनों ने मिलकर कई वन्यजीवों को बचाया है।
Source link
ऊना में घर में घुसा कोबरा, परिवार में हड़कंप:गमलों के पास बैठा मिला; स्नैक कैचर ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
