Headlines

ऊना में बाइक कार्ट पलटने से दादी-पोते की मौत:6 अन्य घायल, ब्रेक फेल होने से हादसा; पीरनिगाह मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे




ऊना जिले के पीरनिगाह के पास शनिवार को एक मोटरसाइकिल कार्ट पलटने से दादी-पोते की मौत हो गई। इस हादसे में छह अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान जीलो (लामिया की पत्नी) और तीन साल के अखिल के रूप में हुई है। ये रिश्ते में दादी-पोता थे। सभी घायलों को ऊना के रीजनल अस्पताल ले जाया गया, जहां से लाड़ी की पत्नी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होना हादसे की वजह बताई जा रही है। पीरनिगाह मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे
शनिवार सुबह कपूरथला के प्लथ गांव के लाड़ी अपने परिवार के साथ पीरनिगाह मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। तभी उनका मोटरसाइकिल कार्ट बेकाबू होकर पलट गया। घायलों को रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचाया गया
स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। घायलों को रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने लाड़ी की मां जीलो और उसके बेटे अखिल को मृत घोषित किया। लाड़ी, उसकी पत्नी और बच्चे घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *