Headlines

एआई चैटबॉट्स का लगातार इस्तेमाल खतरनाक‎:करीबियों से ज्यादा आपके बारे में जानते हैं चैटबॉट्स; 2 तरीकों से खुद को करें सुरक्षित




एआई चैटबॉट्स सिर्फ हमारे सवालों के जवाब ही‎ नहीं देते, बल्कि हमारी आदतों, व्यवहार और‎ निजी जीवन के बारे में कई ऐसी जानकारियां जुटा‎ लेते हैं, जिनका हम अनुमान भी नहीं लगा सकते।‎न्यूयॉर्क टाइम्स के एक रिपोर्टर ने जब चैटजीपीटी‎ और जेमिनाई से पूछा कि वे उसके बारे में क्या‎ जानते हैं , तो मिले जवाब से वे दंग रह गए ।‎ रिपोर्टर कहते हैं – मैंने कभी चैटबॉट्स के साथ ‎बहुत निजी जानकारी साझा नहीं की। बच्चों की‎ खरीदारी, घर की मरम्मत या डॉक्टर से की जाने‎ वाली बातचीत जैसी सीमित जानकारी ही दी,‎लेकिन जब मैंने कुछ खास प्रॉम्प्ट्स के जरिए पूछा‎ तो चैटबॉट्स ने ऐसी बातें बताईं जो मैंने कभी ‎सीधे नहीं बताई थीं। उन्होंने मेरी आय का अनुमान‎ उस जर्मन कार से लगाया, जिसकी मरम्मत को‎ लेकर मैं अकसर सवाल पूछता था। पिछले एक ‎साल में पैर के अंगूठे के दर्द और उसके इलाज से‎ जुड़े सवालों के आधार पर उन्होंने लंबे समय से‎ चली आ रही स्वास्थ्य समस्या का संकेत दिया। ‎यहां तक रोटी को ठंडा होने में लगने वाले समय पर ‎पूछे गए सवाल से भी उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला‎ कि मैं हर चीज पर नियंत्रण रखना पसंद करता हूं।‎ एआई चैटबॉट्स बातचीत के आधार पर उतनी‎ जानकारी इकट्‌ठा कर सकते हैं, जितनी कोई‎ करीबी दोस्त, पत्नी या माता-पिता जानते हैं। ‎दुनिया भर में करोड़ों लोग इंटरनेट सर्च, काम‎ और स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए चैटबॉट्स ‎का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन बहुत से लोगों‎ को यह अंदाजा नहीं है कि एआई उनके बारे में‎ क्या-क्या जानता है? शोधकर्ताओं का कहना ‎है कि यही वजह है कि चैटबॉट्स की प्राइवेसी‎ और मेमोरी सेटिंग्स पर ध्यान देना जरूरी है।‎ दो तरीके- जिनसे चैटबॉट आपकी बातें याद नहीं रख पाएंगे‎ चैटजीपीटी – ऐप या वेबसाइट में सेटिंग्स‎ पर जाएं। इसके बाद मेमोरी विकल्प खोलें‎ और इनेबल मेमोरी का स्विच बंद कर दें।‎ इससे चैटजीपीटी नई बातचीत के लिए‎ आपकी जानकारी याद नहीं रखेगा।‎ जेमिनाई – सेटिंग में जाकर पर्सनल‎ इंटेलिजेंस खोलें। यहां मेमोरी का विकल्प‎ मिलेगा। इसे बंद करने पर जेमिनाई‎ आपकी बातचीत के आधार पर‎ व्यक्तिगत जानकारी सहेजना और‎ उसका इस्तेमाल करना बंद कर देगा।‎ इन 4 प्रॉम्प्ट्स से निकालिए एआई के पास से अपनी जानकारी ?‎ 1. मैंने जो बातें कभी सीधे नहीं बताई,‎उसके आधार पर आपने मेरे बारे में क्या-क्या ‎अनुमान लगाया है? यह भी बताइए कि‎ आपको ये संकेत कहां से मिले।‎ 2. बताएं मैं उन चीजों को कैसे संभालूंगा,‎ जिनके बारे में मैंने आपको कभी नहीं बताया‎ जैसे कि पैसा, तनाव, संघर्ष, जोखिम और वह‎ निर्णय जो मैं अपने जीवन में आगे लेने वाला हूं।‎ 3. मेरे व्यक्तित्व के ऐसे कौन-से पहलू हैं, ‎जिन्हें शायद मैं खुद नहीं देख पाता? मेरी‎ असुरक्षाओं और दूसरों पर पड़ने वाले‎ प्रभाव के बारे में भी बताइए।‎ 4. मेरे बारे में आपने ऐसी कौन-सी संवेदनशील‎या निजी बातें अनुमानित की हैं, जिन्हें मैं‎ सार्वजनिक रूप से साझा नहीं करना चाहूंगा?‎ क्या जान रहे हैं चैटबॉट्स?‎ आय और आर्थिक स्थिति – खरीदारी,‎वाहन या अन्य सवालों के आधार पर आपकी‎ आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगा लेते हैं।‎ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं – इलाज या ‎स्वास्थ्य से जुड़े सवालों से पुरानी या मौजूदा‎ दिक्कतों का अनुमान लगा लेते हैं।‎ व्यक्तित्व और व्यवहार – आपके सवाल ‎पूछने के तरीके से संदेह, नियंत्रण पसंद करने‎ जैसी प्रवृत्तियों का निष्कर्ष निकाल लेते हैं।‎ जीवन शैली और व्यवहार -: बातचीत के ‎पैटर्न से जीवनशैली, व्यवहार और सोच से जुड़े पैटर्न का अनुमान लगा लेते हैं।‎



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *