Headlines

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत 13.50-लाख पौधारोपण:मंत्री सोमेंद्र ने कहा- केवल पौधे लगाने ही नहीं, देखभाल का भी संकल्प ले




हापुड़ में रविवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। बुलंदशहर रोड स्थित कुराना टोल प्लाजा पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधारोपण किया। इस दौरान 13.50 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कविता मीना ने की। डॉ. सोमेंद्र तोमर ने इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अनूठा प्रयास बताया। उन्होंने लोगों से केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लेने की अपील की। जिलाधिकारी कविता मीना ने जानकारी दी कि जिले में विभिन्न विभागों, विद्यालयों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य हापुड़ को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाना है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) गौतम सिंह ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए जनपद को 12,58,433 पौधारोपण का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष 13,50,947 पौधों का रोपण कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वन विभाग की पौधशालाओं में 17,69,006 स्वस्थ और मानक ऊंचाई के पौधे उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, उद्यान विभाग की पौधशाला में 83 हजार और रेशम विभाग में 19,900 पौधे उपलब्ध कराए गए, जिससे अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा सका। इसी क्रम में, अपर मुख्य सचिव, कृषि एवं उद्यान विभाग ने बाबूगढ़ स्थित राजकीय कृषि उद्यान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधशाला, नर्सरी, सिंचाई व्यवस्था और किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने और किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *