Headlines

एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त, चार को नोटिस थमाए:दवाइयों के सैंपल भरे, 12 से अधिक दुकानों पर औषधि निरीक्षक ने मारा छापा




भिंड जिले में मेडिकल स्टोरों पर नियमों की अनदेखी रोकने के लिए औषधि विभाग ने बुधवार को सघन जांच अभियान चलाया। औषधि निरीक्षक डॉ. आकांक्षा गरुड़ ने भिंड और गोहद क्षेत्र में 12 से अधिक मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लाइसेंस, फार्मासिस्ट की मौजूदगी, दवाओं के स्टॉक और रखरखाव की जांच की गई। मौ स्थित अनमोल मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निरस्त किया गया, जबकि चार फर्मों को नोटिस जारी किए गए। दवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए पांच सैंपल भी लिए गए। भिंड और गोहद में कई स्टोरों की जांच औषधि निरीक्षक ने भिंड में देव मेडिकल स्टोर, बीएमएच फार्मेसी, ओझा मेडिकल स्टोर, सिंघई मेडिकल स्टोर और देव मेडिकल एजेंसी समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। गोहद तहसील क्षेत्र में साक्षी मेडिकल स्टोर, राठौर मेडिकल स्टोर, राज मेडिकल स्टोर, नारायण मेडिकल स्टोर और गुरु कृपा मेडिकल स्टोर सहित अन्य दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। बीएमएच फार्मेसी पर फार्मासिस्ट नहीं मिला जांच के दौरान बीएमएच फार्मेसी पर पंजीकृत फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिला। इस पर फर्म को नोटिस जारी किया गया। वहीं देव मेडिकल एजेंसी, सौरभ ट्रेडर्स और स्वागत ट्रेडर्स से दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय में रिकॉर्ड नहीं देने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अनमोल मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निरस्त कार्रवाई के दौरान मौ स्थित अनमोल मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निरस्त किया गया। इसके अलावा दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए पांच सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए भोपाल स्थित औषधि प्रयोगशाला भेजा गया है। एक्सपायरी दवाओं को अलग रखने के निर्देश निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को लाइसेंस प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने और पंजीकृत फार्मासिस्ट की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एक्सपायरी दवाओं के लिए अलग व्यवस्था रखने और स्टॉक रजिस्टर नियमित रूप से संधारित करने को कहा गया। फ्रिज में रखी जाने वाली दवाओं के उचित रखरखाव और शेड्यूल दवाओं की बिक्री पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे के बिना नहीं करने की हिदायत भी दी गई। डॉ. आकांक्षा गरुड़ ने कहा कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित मेडिकल स्टोर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *