![]()
डीडवाना में समाज कल्याण सप्ताह 2026 के तहत स्वयं सिद्धा आश्रम ने विशेष योग्यजनों के लिए एक अभियान चलाया। जिला परीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रजनीश चौधरी के निर्देश पर यह अभियान पुनर्वास और सामाजिक जागरूकता के लिए था। अभियान के दौरान जरूरतमंद और भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों को रेस्क्यू कर उनके पुनर्वास में मदद की गई। नशा मुक्ति के लिए भी आमजन को जागरूक किया गया और नशे से दूर रहने की अपील की गई। सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह और मृत्यु भोज को खत्म करने की शपथ दिलाई गई। इस अभियान में आश्रम मैनेजर गुलाबचंद टेलर, नर्सिंग स्टाफ नीरू राठी, केयर टेकर प्रमोद गरुवा और जितेंद्र गरुवा सहित स्टाफ ने हिस्सा लिया। स्वयं सिद्धा आश्रम ने बताया कि वे जरूरतमंद, बेसहारा और विशेष योग्यजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने और सम्मानजनक जीवन देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
Source link
डीडवाना में समाज कल्याण सप्ताह:स्वयं सिद्धा आश्रम ने भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों का किया रेस्क्यू, नशे से दूर रहने का दिया संदेश
