Headlines

ऑटो ड्राइवर ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़,खिलाड़ियों ने पीटा:पीजी कॉलेज मैदान लेकर पहुंचा था छात्रा को, पुलिस ने हिरासत में लिया




सोमवार शाम ट्यूशन से अकेली घर लौट रही छात्रा के साथ नशे में धुत ऑटो ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। आरोपी छात्रा को ऑटो में बैठाकर पीजी कॉलेज मैदान की ओर ले गया। वहां छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर ऑटो ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी ऑटो ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर की 14 साल की छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए कलेक्टोरेट चौक के पास गई थी। शाम को घर लौटने के लिए वह ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ऑटो चालक वहां पहुंचा और उसे गांधीनगर छोड़ने की बात कहकर ऑटो में बैठा लिया। कॉलेज मैदान में पहुंच की छेड़छाड़ ड्राइवर बनारस रोड से ऑटो लेकर पीजी कॉलेज मैदान में पहुंचा। वहां उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। उसकी हरकत से घबराई छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पास में मौजूद ताइक्वांडो खिलाड़ी तुरंत मौके पर पहुंच गए। खिलाड़ियों को जब मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने ऑटो ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। ड्राइवर नशे की हालत में था। युवकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया है। ऑटो भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को बुलाकर छात्रा को सौंप दिया। वह सुरक्षित अपने घर पहुंच गई है। बताया गया है बारिश के कारण छात्रा को कुछ देर हो गई थी, जिसके बाद उसने अकेले ऑटो में जाने का निर्णय लिया था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *