Headlines

ओडिंट गांव में 8 अवैध पानी कनेक्शनों पर कार्रवाई:पेनल्टी नोटिस जारी, 3 दिन में जमा नहीं करवाने के बाद होगी FIR




डीडवाना-कुचामन जिले में जलदाय विभाग (नहरी परियोजना) की टीम ने बुधवार को लाडनूं तहसील के ओडिंट गांव में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नहरी परियोजना की पाइपलाइन से किए गए 8 अवैध पानी कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सहायक अभियंता राजपाल सिंह शेखावत के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में नानूराम झुरिया पुत्र गोरधनराम झुरिया निवासी ओडिंट के मुख्य पाइपलाइन से किए गए अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा ढाणियों की पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन करने वाले 7 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए पेनल्टी नोटिस जारी किए गए। 3 दिन के बाद होगी FIR
नहरी परियोजना के एक्सईएन अजीत सिंह ने लाडनूं उपखंड के आमजन से अपील की है कि वे खुद अपने अवैध पानी कनेक्शन हटा लें। उन्होंने चेतावनी दी कि नोटिस जारी होने के बाद 3 दिन के भीतर पेनल्टी राशि जमा नहीं कराने पर संबंधित पुलिस थाने में पानी चोरी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में FIR दर्ज करवाई जाएगी। अजीत सिंह ने यह भी बताया कि इसके बाद संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जलदाय विभाग ने आमजन से नहरी परियोजना की पाइपलाइनों से किसी भी प्रकार का अवैध कनेक्शन नहीं करने और जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *