Headlines

ग्वालियर में महिला ने जहरीला पदाथा खाकर किया सुसाइड:पड़ोसी की पत्नी ने म्यूजिक सिस्टम पर चला दी बातचीत की रिकॉर्डिंग




ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक महिला ने जहरीला पदाथा खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि पड़ोसी से हुई महिला की बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग म्यूजिक सिस्टम पर चलाकर पूरे मोहल्ले में सुना दी। इससे आहत होकर महिला ने यह कदम उठा लिया। 32 वर्षीय महिला ममता यादव कृष्णा नगर पहाड़ी, मोती झील की निवासी थी। उसकी शादी करीब 15 साल पहले रामहेत यादव से हुई थी और उनके 10 और 11 साल के दो बच्चे हैं। रामहेत फल मंडी में मजदूरी करता है। बेहोशी की हालत में पति को मिली महिला 17 अगस्त 2026, सोमवार की सुबह रामहेत काम पर चला गया। शाम को जब वह घर लौटा तो उसने पत्नी ममता को घर में बेहोशी की हालत में पाया। पास में जहर की शीशी भी मिली। उन्हें तुरंत जयारोग्य अस्पताल के पॉइजन वार्ड में भर्ती कराया गया, लेकिन बुधवार सुबह इलाज के दौरान ममता ने दम तोड़ दिया। मृतका के पति रामहेत ने आरोप लगाया है कि ममता ने मरने से पहले बताया था कि उसकी पड़ोसी सुरेंद्र यादव से बातचीत होती थी। सुरेंद्र ने इन बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल में कर रखी थी। यह रिकॉर्डिंग बाद में सुरेंद्र की पत्नी रेखा यादव के हाथ लग गई। महिला रेखा यादव ने सोमवार को घर के बाहर म्यूजिक सिस्टम लगाकर ममता और पति सुरेंद्र की बातचीत की ऑडियो पूरे मोहल्ले में चलाकर सुना दी। इससे वह गहरे सदमे में आ गई। रामहेत ने सुरेंद्र, उसकी पत्नी रेखा और तीन अन्य लोगों पर साजिश रचने, प्रताड़ना और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *