Headlines

ओवरब्रिज बंद होने वैकल्पिक रूट पर बढ़ा दबाव:बारिश के बाद वाटर लॉगिंग और जाम से लोग परेशान, अतिक्रमण हटाने की मांग




समस्तीपुर शहर की लाइफ लाइन ओवरब्रिज को आगामी 15 अगस्त के लिए बंद कर दिया गया है। ओवरब्रिज की जर्जर स्थिति को देखते हुए मरम्मत का काम चल रहा है। पुल बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रोसड़ा की ओर आने-जाने के लिए बनाए गए वैकल्पिक मार्ग जितवारपुर कन्हैया चौक-बुल्लेचक-कोरबद्धा ढाला के पास जलजमाव और जाम से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद कन्हैया चौक से लेकर बुल्लेचक रेलवे ढाला तक सड़क पर जगह-जगह जलजमाव है। अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या भी उतन्न हो रही है। ओवरब्रिज बंद होने के बाद इस सड़क पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में आम राहगीरों के साथ ही गांव के लोगों को भी परेशानी हो रही है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग स्थानीय राजू राय ने बताया कि पूर्व से ही सड़क अतिक्रमण का शिकार था। 6 जुलाई को ओवर ब्रिज बंद होने पर इस रूट से बड़े वाहनों की आवाजाही हो रही है। जिससे सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से सड़क पर पानी लग गया है। जाम की समस्या भी हो रही है। जिससे लोगों की परेशानी बढी हुई है। इस सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए सदर एसडीओ को आवेदन भी दिया है। प्रशासन को जल्द से जल्द इस पर एक्शन लेने चाहिए। समस्या के समाधान का आश्वासन वहीं, इस संबंध में सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने कहा कि ओवरब्रिज बंद किए जाने के बाद कन्हैया चौक से बुल्लेचक- कोरबद्धा गुमटी होते हुए वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है। गांव के लोगों ने भी अतिक्रमण खाली कराने को लेकर आवेदन दिया है। इस सड़क को प्रायोरिटी में रखा गया है। जल्द अतिक्रमण को खाली कराया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *