![]()
मुरादाबाद में शनिवार देर रात जामा मस्जिद ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जालिम सरकार मस्जिदों को निशाना बना रही है। ओवैसी ने कहा कि, तुमने (सरकार ने) अतीक को गोलियां मार दीं, मासूम बच्चों का एनकाउंटर कर दिया और 100 से ज्यादा बुलडोजर लगाकर घर को ढहा दिया। लेकिन मुसलमान डरने वाला नहीं है। हमारे(मुसलमानों के) हौसले पस्त नहीं हुए हैं। ओवैसी ने कहा, मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा तहसील में यूपी सरकार के रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने 36 मस्जिद ,मदरसे,मजार और कब्रिस्तान को बुलडोजर से तोड़ने की लिस्ट बनाई है। समाजवादी पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए ओवैसी ने पब्लिक से सवाल किया कि हमें गालियां देने वाले बताएं कि वहां (ठाकुरद्वारा में)विधायक कौन है? … नवाब जान खान(सपा विधायक), ये क्या कर रहे हैं। ओवैसी बोले- प्रशासन का 36 मस्जिदें, मजार, दरगाह और कब्रिस्तान को तोड़ने का प्रोग्राम है। लेकिन नवाबजान खान खामोश हैं। वो लड़ नहीं सकते तो कम से कम जुबान ही खोलें।
ओवैसी ने कहा, उत्तर प्रदेश की जालिम सरकार मस्जिदों को निशाना बना रही है। हम यूपी सरकार से पूछना चाहते हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ये बताएं कि अगर 100-100 सालों से कोई मस्जिद, दरगाह या मजार है तो क्या वक्फ का कानून उस पर लागू नहीं है। फिर किस बुनियाद पर नोटिस दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, क्या भारत में वक्फ का कानून खत्म हो गया है। कोई मस्जिद 100 साल से हमारे पास है तुम अचानक उठकर कह रहे हो कि नहीं ये सरकार की जमीन है।
AIMIM चीफ बोले- याद रखो ये तुम्हारा जुर्म अब चलने वाला नहीं है। हम न तुम्हारे जुर्म से कभी डरे थे न डरने वाले हैं। तुमने अतीक को गोली मार दी। तुमने मासूम बच्चों का एनकाउंटर कर दिया। तुमने 100 की तादाद में बुलडोर लगाकर मकान को तोड़ दिया। तुमने जिंदगियां बर्बाद कीं। मगर याद रखो हम सिर्फ डरने वाले अल्लाह से हैं। यकीनन वक्ती तौर पर हमें तकलीफ हुई। हमारे घर में आंसू बहाए गए। मगर हमने अपने हौसलों को पस्त होने नहीं दिया।
ओवैसी बोले- सुनो जुल्म करने वालों, आरएसएस वालों तुम्हारे पास सरकार की ताकत है। तुम्हारे पास हर चीज है। लेकिन हमारे पास दो हाथ हैं और हमारा अल्लाह है। हम हर बार अल्लाह के सामने अपनी बातें रख रहे हैं। जब फिरौन का शासन नहीं रहा तो तुम्हारा कहां पर रहेगा।
Source link
ओवैसी बोले-यूपी की जालिम सरकार मस्जिदों को निशाना बना रही:अतीक को गोलियां मार दीं, मासूम बच्चों का एनकाउंटर कर दिया;लेकिन मुसलमान डरने वाले नहीं
