औंटा में काली मंदिर के पास हाईमास्ट लाइट खराब:मन्दिर के बाहर मुख्य मार्ग पर अंधेरा, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की




मोकामा प्रखंड के औंटा पंचायत के वार्ड संख्या 11 में काली मंदिर के समीप पुराने NH 31 पर लगा हाईमास्ट लाइट खराब हो गया है। इसके कारण मुख्य सड़क पर अंधेरा छाया हुआ है। नागपंचमी के अवसर पर भी यह लाइट नहीं जल पाई, जिससे मंदिर परिसर और मुख्य सड़क के आसपास अंधेरा रहा। स्थानीय ग्रामीण कल्लू कुमार ने बताया कि बारिश के बाद शॉर्ट सर्किट के कारण तीन दिन पहले यह लाइट खराब हो गई थी, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है। शाम को काली मंदिर में आरती के लिए जाने वाली महिलाओं ने अंधेरे पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मंदिर के मुख्य द्वार पर अंधेरा रहता है और पेड़ों के नीचे कम रोशनी के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। औंटा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुबोध कुमार ने इस संबंध में बताया कि बारिश के दौरान खुले में लगे विद्युत उपकरणों में शॉर्ट सर्किट की संभावना अधिक होती है। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें शिकायत मिली है और संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द लाइट ठीक करवाने का प्रयास किया जाएगा। सुबोध कुमार ने यह भी बताया कि बजरंगबली चौक के समीप खराब हुए हाईमास्ट लाइट को शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग से कहकर ठीक करवा दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *