Headlines

औरंगाबाद में जदयू ने बदली जिला टीम:29 उपाध्यक्ष-41 महासचिव-54 सचिव बनाए; रवि सिंह राजपूत प्रवक्ता, राजू गुप्ता कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी




औरंगाबाद शहर के दानी बिगहा स्थित अतिथि गृह में शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पार्टी के सांगठनिक विस्तार की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने जिला कमिटी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जानकारी दी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के आलोक में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला कमिटी में 29 उपाध्यक्ष, 41 महासचिव और 54 जिला सचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा रवि सिंह राजपूत को जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी सुधीर शर्मा तथा कोषाध्यक्ष के पद पर राजू गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं प्रेस वार्ता से पहले जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के सभी शिक्षकों को नमन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाना चाहिए। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की अपील धर्मेंद्र सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताते हुए उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। सभी कार्यकर्ता अपने पद के अनुरूप पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करें तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। संगठन को मजबूत करने पर जोर जदयू के जिला प्रवक्ता रवि सिंह राजपूत ने बताया कि संगठन विस्तार के तहत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे पार्टी के प्रति समर्पण और अनुशासन बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आने वाले दिनों में पूरी निष्ठा से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हुआ सांगठनिक विस्तार उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर किए गए इस सांगठनिक विस्तार से पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। नए पदाधिकारियों की सक्रियता से संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। प्रेस वार्ता में ये रहे मौजूद प्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाची पदाधिकारी रामानुज सिंह, पूर्व मुखिया नागेंद्र सिंह, बारुण जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, नगर अध्यक्ष विजय चंद्रवंशी तथा अमित गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के माध्यम से जदयू जिलाध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *