Headlines

जालंधर वेस्ट में पुलिस ने की कार्रवाई:5 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया , पुलिस मामले में जांच कर रही




जालंधर में पुलिस कमिश्नर के दिशा-निर्देशों के तहत शहर के विभिन्न सब-डिविजनों में अपराध पर लगाम लगाने के लिए एक व्यापक ‘कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन’ चलाया गया। वेस्ट सब-डिविजन पुलिस ने अपनी टीमों के साथ बुड्ढा मल पारा, टालीवाला चौक और मंगू बस्ती जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक छापेमारी और नाकाबंदी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और एक्टिवा सवारों से हुक्के की पाइपें बरामद कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से वेस्ट सब-डिविजन के तीन प्रमुख थानों की पुलिस फोर्स को एकजुट करके यह अभियान शुरू किया गया। पुलिस टीमों ने रणनीतिक रूप से इलाकों को घेरकर सरप्राइज चेकिंग और शिफ्टिंग नाकाबंदी की, ताकि किसी भी संदिग्ध को भागने का मौका न मिले।
पुलिस ने असमाजिक तत्वों के खिलाफ की कार्रवाई ऑपरेशन के दौरान क्षेत्र के चिन्हित असामाजिक तत्वों और पुराने अपराधियों के ठिकानों तथा उनके वाहनों की अथॉरिटी के साथ गहन तलाशी ली गई। ऑन-द-स्पॉट मिले संदिग्ध व्यक्तियों के रिकॉर्ड की जांच पुलिस के विशेष ‘पाइस’ ऐप के जरिए की गई। इस चेकिंग अभियान में बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों और ट्रिपल राइडिंग करने वाले चालकों पर खास नजर रखी गई और उनके चालान भी काटे गए।
मंगू बस्ती में एक्टिवा सवार कुछ संदिग्धों को रोका गया कार्रवाई के दौरान मंगू बस्ती में एक्टिवा सवार कुछ संदिग्धों को रोका गया, जिनके पास से हुक्के की पाइपें बरामद हुईं। शुरुआती जांच के बाद इन व्यक्तियों को और सामान को अग्रिम सत्यापन के लिए थाने ले जाया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक 5 लोगों को राउंड-अप किया गया है, जिनकी जांच जारी है और आगे भी बड़ी बरामदगी होने की संभावना है। मामले की जानकारी देते हुए ACP आतिश भाटिया ने बताया की आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की संगति और गतिविधियों पर ध्यान दें, ताकि वे किसी गैर-कानूनी काम में न फंसें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *