घोषणा पत्र का विमोचन करते कांग्रेस नेता।
अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने कहा कि अजमेर नगर निगम में पिछले 36 वर्षों से लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का बोर्ड रहा है।
.
इन 36 सालों में अजमेर को केवल बदहाली, भ्रष्टाचार, सीवरेज की नाकामी और नागरिक सुविधाओं की उपेक्षा का काला इतिहास मिला है। अब इस 36 साल का कुशासन समाप्त होगा।

पोस्टर में दिखाई अजमेर की दुर्दशा, भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।
जिलाध्यक्ष बोले- हमारे पार्षद सच्चे जनसेवक के रूप में करेंगे काम
कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार जयपाल ने कहा कि हमारे पार्षद, कोई व्यापारी या व्यवसायी नहीं, बल्कि 24X7 समय देकर जनता के सच्चे जनसेवक के रूप में काम करेंगे। जिस तरह भाजपा ने पिछले तीन दशकों में पार्षदों को केवल अपने निजी स्वार्थ और व्यापार का माध्यम बना रखा है, उस परिपाटी को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा।
इस दौरान कांग्रेस नेता महेन्द्रसिंह रलावता, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय जैन, भूपेन्द्रसिंह राठौड़, श्रीगोपाल बाहेती, महेन्द्र चौधरी, सुनील लारा, राजेश टंडन, द्रोपदी कोली सहित कई नेता व कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे पार्षद प्रत्याशी मौजूद रहे।
अब जानिए-कांग्रेस घोषणा पत्र के मुद्दे
- बर्थ-डेथ, मैरिज सर्टिफिकेट, एनओसी और पट्टों के लिए सिंगल विंडो डिजिटल सेवा।
- प्रॉपर्टी टैक्स की विसंगतियों को दूर करना।
- रामसेतु के नीचे (कचहरी रोड व स्टेशन रोड) डिवाइडर बनाकर व्यापार खत्म किया, इससे राहत दिलाएंगे।
- आजाद पार्क, सुभाष उद्यान को प्राइवेट हाथों से मुक्त करवाकर जनता को राहत देंगे।
- पटेल स्टेडियम को प्राइवेट हाथों से निकालकर शहर के खिलाड़ियों को सौपेंगे।
- ऐतिहासिक आनासागर झील के सौंदर्यीकरण के लिए उच्च स्तरीय प्रयास किए जाएंगे।
- सड़कों पर खुले आम घूम रहे गौवंश, बन्दर और कुत्तों की परेशानी का समाधान करेंगे।
- सुरक्षा के लिए हर वार्ड के मुख्य चौराहों, गलियों और संवेदनशील स्थानों पर हाई डेफिनिशन CCTV लगाएंगे।
- वार्डों में वर्षों से ठप पड़ी सीवरेज व्यवस्था का जीर्णोद्धार और नालियों का पक्का निर्माण करेंगे।
- हर गली-मोहल्ले में आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट्स से संपूर्ण विद्युतीकरण किया जाएगा।
- वार्ड स्तर पर नियमित सफाई, कचरा उठाव और फॉगिंग व्यवस्था करेंगे।
- प्राथमिक शिक्षा सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण और युवाओं के लिए खेल के मैदानों का विकास ।
- वार्डों के पार्कों का सौंदर्यीकरण, ओपन जिम की स्थापना और बुजुर्गों-बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण।
- पर्यटन एवं रोजगार के लिए आना सागर व वरुण सागर में अंतरराष्ट्रीय मानकों की वाटर स्पॉर्ट्स एक्टिविटीज।
- हर पार्षद अपने क्षेत्र में 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। वार्डों में नियमित ‘जनता दरबार’ लगाकर समस्या समाधान करेगा।
- बीसलपुर जल योजना के सुदृढ़ीकरण के साथ शहर में नियमित और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, गड्ढा मुक्त सड़कें।
- मुख्य व्यावसायिक क्षेत्रों (मदार गेट, नया बाजार, केसरगंज, दरगाह क्षेत्र) में मल्टी-लेवल पार्किंग की व्यवस्था।
…………
पढें ये खबर भी….
अजमेर में वार्ड-3-4 में भाजपा बागी का समर्थन करेगी कांग्रेस:जिलाध्यक्ष बोले-प्रत्याशी घोषित नहीं करना हमारी रणनीति; कहा-भाजपा में घबराहट, इसलिए वोट मांगने CM आ रहे

अजमेर नगर निगम के वार्ड संख्या 3 और 4 में भाजपा के बागी निर्दलीय का कांग्रेस समर्थन करेगी। इसके लिए पूर्व में बनाई गई रणनीति के अनुसार ही कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशी घोषित नहीं किए। इस बात का खुलासा शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने दैनिक भास्कर ऐप से की बातचीत में किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और इस बार कांग्रेस बोर्ड बनाएगी। जयपाल ने कहा कि भाजपा के सीनियर लीडर ही भाजपा के खिलाफ हैं और घबराहट हो रही है। यही कारण है कि नगर निकाय जैसे चुनाव में भी वोट मांगने के लिए मुख्यमंत्री को आना पड़ रहा है। (पूरी खबर पढें)

अजमेर में सीएम भजनलाल का रोड-शो कल: प्रचार के लिए मांगने लगे अनुमति; चुनाव मैदान में 360 उम्मीदवार
अजमेर नगर निगम में पार्षद के लिए वोटिंग 11 सितम्बर को होगी। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। वे घर घर जाकर वोट व समर्थन मांग रहे हैं। प्रत्याशियों की ओर से आम सभा, रैली, लाउडस्पीकर, वाहन संबंधी अनुमति के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिटी के कार्यालय में आवेदन किए जा रहे है। (पूरी खबर पढें)
