Headlines

चीनी के दाम बढ़ने पर कांग्रेसियों ने किया चीनी सत्याग्रह:बिलासपुर में नेहरू चौक पर प्रदर्शन, कहा- महंगाई से जनता परेशान; सरकार पर आरोप लगाए




बिलासपुर में शहर और जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को नेहरू चौक पर ‘चीनी सत्याग्रह’ किया। उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को महंगाई के रूप में भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने और उसे नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम रही है। देश की जनता महंगाई से बहुत परेशान है। महंगाई पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा ने बताया कि चीनी के दाम बहुत बढ़ गए हैं। रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को महंगी मिठाई खरीदनी पड़ी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए महंगाई पर रोक नहीं लगा रही है। चीनी के दाम बढ़ाना सीधे तौर पर उद्योगपतियों और व्यापारियों को फायदा पहुंचाने जैसा है। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि जनता को लूटा जा रहा है। आज शक्कर की कीमत 70 रुपए प्रति किलो से ज्यादा हो गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम भी बहुत बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन उसने अपने सभी वादे भुला दिए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से खाद्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। दाल, चावल, गेहूं, आटा, डीजल और पेट्रोल सभी महंगे हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार महंगाई पर काबू पाने में असफल रही है। इस धरना प्रदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय पांडे, महापौर रामशरण यादव, अभय नारायण राय, महेश दुबे, समीर अहमद, राजेंद्र शुक्ला और जितेंद्र पांडे शामिल थे। ब्लॉक अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक, स्वर्णा शुक्ला, लक्ष्मीनाथ साहू, राकेश शर्मा, विनोद साहू और शिल्पी तिवारी भी मौजूद रहे। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा घृतेश और शिवा मिश्रा समेत कई अन्य नेता भी इस दौरान उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *