Headlines

कटिहार में जैविक खेती और कृषि प्रसंस्करण को बढ़ावा:किसानों को मिल रहा लाखों रुपये तक का अनुदान, DBT पोर्टल पर आवेदन का मौका




कटिहार में चौथे कृषि रोड मैप के तहत जैविक खेती, प्रसंस्करण व आय बढ़ाने को बिहार कृषि विभाग कई योजनाएं चला रहा है। इनमें पक्का वर्मी कम्पोस्ट, गोबर-बायोगैस, तेल प्रसंस्करण व कोल्ड प्रेस तेल इकाइयों पर अनुदान दे रहा है। पक्का वर्मी कम्पोस्ट इकाई पर 50% या अधिकतम पांच हजार रुपये का अनुदान मिलता है। 1,400 इकाइयों के लक्ष्य के मुकाबले 719 किसानों ने 2,031 इकाइयों के लिए आवेदन किया है, जिनका सत्यापन जारी है। गोबर-बायोगैस इकाई पर 50% या अधिकतम 22,500 रुपये का अनुदान है। आठ इकाइयों के लक्ष्य के सामने 41 आवेदन आ चुके हैं। तेल प्रसंस्करण इकाइयों को अधिकतम 9.90 लाख रुपये तक की सहायता मिलती है। पीएम-आरकेवीवाई के तहत कोल्ड प्रेस तेल निष्कर्षण और पैकेजिंग की नौ इकाइयों का लक्ष्य है। सामान्य वर्ग को दो लाख, अनुसूचित जाति को 2.50 लाख रुपये अनुदान मिलेगा। जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने किसानों से डीबीटी पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की है। योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार आवेदन करें और विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए योजनाओं का लाभ उठाएं। इससे जिले में टिकाऊ कृषि, मूल्य संवर्धन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *