Headlines

कठूमर के बीजेपी के प्रत्याशी रहे बाबूलाल मैनेजर का निधन:कांग्रेस ऑब्जर्वर की तबीयत बिगड़ी, मेयर चुनाव की तैयारी कर रहे अजय अग्रवाल की मां का निधन हुआ




अलवर में रविवार को एक साथ तीन दुखभरी खबर सामने आईं। कठूमर से बीजेपी के प्रत्याशी रहे बाबूलाल मैनेजर का निधन हो गया। वहीं, पूर्व चेयरमैन अजय अग्रवाल की मां का निधन हो गया। कांग्रेस के ऑर्ब्जवर पवन सैनी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा। बाबूलाल मैनेजर का महीनों से चल रहा था इलाज 2018 में कठूमर से बीजेपी के प्रत्याशी रहे बाबूलाल मैनेजर का आज निधन हो गया। बाबूलाल महीनों से बीमार थे। इलाज के दौरान अटैक आने से अस्पताल में निधन हो गया। बाबूलाल मैनेजर ने एक बार ही विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वे कांग्रेस के बाबूलाल बैरवा से हार गए थे। पैतृक गांव खेड़ा लखनपुर (कठूमर) में रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। अलवर के पूर्व चेयरमैन की मां का निधन वहीं, दूसरी तरफ अलवर के पूर्व चेयरमैन अजय अग्रवाल की मां का निधन हो गया। वे काफी बुजुर्ग थीं। मां बड़े बेटे के साथ भरतपुर रह रही थीं। रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। अजय अग्रवाल अलवर नगर निगम के मेयर चुनाव की तैयारी कर रहे थे। अचानक मां के चले जाने का पूरे परिवार को गहरा शोक लगा है। कांग्रेस के ऑर्ब्जवर पवन सैनी की तबीयत बिगड़ी अलवर नगर निगम के चुनाव में बतौर आब्जर्वर काम कर रहे कांग्रेस नेता पवन सैनी की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सैनी रविवार को वार्ड नंबर दो में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले रहे थे। मीटिंग में स्पीच देते समय उनका एक पैर काम करने बंद कर गया। तुरंत कार्यकर्ताओं ने उनको संभाला। इसके बावजूद पवन सैनी मीटिंग में अपनी बात रखते रहे। मीटिंग के बाद में उन्होंने डॉक्टर से बात की है। पवन सैनी ने बताया कि उनका लेफ्ट पैर काम नहीं कर रहा है। अचानक पैर का सपोर्ट करना बंद हो गया। अब डॉक्टर से राय लेकर इलाज कराऊंगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *