![]()
कन्नौज के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को समाजवादी छात्र सभा ने सदस्यता अभियान चलाया। यह अभियान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चला। इसे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के निर्देश पर आयोजित किया गया था। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में हुए इस अभियान में कई छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं से सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, समान अवसर और छात्र हितों पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाती रही है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और छात्र हितों के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज युवा बेरोजगार हैं। वे रोजगार के लिए भटक रहे हैं और उनके पास व्यापार शुरू करने के लिए पैसे नहीं हैं।
शर्मा ने बताया कि स्कूलों की महंगी पढ़ाई और कॉपी-किताबें खरीदना भी मुश्किल हो गया है। इसके खिलाफ छात्र सभा अपनी आवाज उठाएगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन करके सरकार को छात्रों और नौजवानों के अधिकारों के लिए काम करने पर मजबूर किया जाएगा। इस अभियान में अंशु यादव, अनुराधा यादव, भोला यादव, अंकित कुमार, अर्पित, शिव मोहन, प्रंशु यादव, अली शान समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Source link
कन्नौज इंजीनियरिंग कॉलेज में सपा छात्र सभा का सदस्यता अभियान:अखिलेश यादव के निर्देश पर हुआ आयोजन, छात्रों से रोजगार और शिक्षा पर हुई चर्चा
