![]()
स्वच्छ भारत मिशन के तहत कपूरथला नगर निगम द्वारा शहर में एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। पंजाब सरकार के निर्देशों पर ‘सर्विस इज़ ओनली 2026’ (Service is Only 2026) अभियान के अंतर्गत आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता को प्लास्टिक के इस्तेमाल से पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। यह रैली नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर के दिशानिर्देशों पर हेल्थ ब्रांच सुपरिटेंडेंट अमित कालिया की अगुवाई में आयोजित की गई। स्वच्छ भारत मिशन टीम तथा “आईटीसी मिशन सुनहरा कल” के सहयोग से फिनिश सोसाइटी (FINISH Society) द्वारा आयोजित इस रैली को निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने शालीमार बाग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शालीमार बाग से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों—जलोखाना चौक, सदर बाजार और शहीद भगत सिंह चौक से होती हुई सब्जी मंडी पहुंची और पुनः शालीमार बाग में आकर समाप्त हुई। नारेबाज़ी और स्लोगन से प्लास्टिक बैन का दिया संदेश रैली में गवर्नमेंट आईटीआई कपूरथला के छात्रों, एनएसएस वालंटियर्स और विभिन्न सोसायटियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने हाथों में जागरूकता संदेश की तख्तियां (प्लैकार्ड्स) थामी हुई थीं और प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए बुलंद नारे लगाए। रैली के जरिए दुकानदारों और राहगीरों को प्लास्टिक के कचरे से होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया। इस आयोजन के दौरान कॉर्पोरेशन सैनिटेशन ऑफिसर जगदीप सिंह, सीएसआई हितेश कुमार अग्रवाल, एसआई राजेश कुमार, प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर गुरसेवक सिंह व दिनेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा गवर्नमेंट आईटीआई कपूरथला के प्रिंसिपल शक्ति सिंह, एनएसएस नोडल ऑफिसर गुरदावल सिंह, गुरबचन सिंह बांगर, विशाल पांडे, संदीप कुमार बसनोई, प्रोजेक्ट ऑफिसर आरती, मनजीत ज्योति, कवि राज मट्टू सहित सीनियर सुपरवाइजरों और पुलिस कर्मचारियों ने भी अपना योगदान दिया। नगर निगम की अपील- प्लास्टिक का प्रयोग न करें नगर निगम प्रशासन ने आम शहरवासियों से अपील की है कि वे दैनिक जीवन में प्लास्टिक के गैर-जरूरी इस्तेमाल से बचें। निगम ने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और कपूरथला को स्वच्छ, सुंदर व पर्यावरण-अनुकूल बनाने में सहयोग दें।
Source link
कपूरथला में प्लास्टिक के खिलाफ निकली जागरूकता रैली:स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को किया जागरूक, कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी
