![]()
फतेहाबाद जिले के गांव लहरियां के पास मंगलवार शाम को एक सड़क हादसे में 22 साल के युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर लेकर कुलां से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हिसार जिले के गांव किनारा निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। अजय ट्रैक्टर-ट्राली पर पराली की गांठें फैक्ट्री तक पहुंचाने का काम करता था। गांव जाते वक्त हुआ हादसा मंगलवार को वह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर कुलां आया था। ट्राली छोड़ने के बाद वह ट्रैक्टर लेकर अपने गांव वापस जा रहा था। गांव लहरियां के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि हादसा कैसे हुआ और ट्रैक्टर अनियंत्रित क्यों हुआ।
Source link
फतेहाबाद में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ट्रैक्टर:युवक की मौत, फैक्ट्री में काम करता था, हिसार का रहने वाला
