Headlines

दिल्ली के गृहमंत्री ने AAP-केजरीवाल पर बोला हमला:मोहाली पहुंची नशा मुक्त पंजाब यात्रा में हुए शामिल; वशिष्ट बोले-अभियान बनेगा बड़ा आंदोलन




भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ मंगलवार को मोहाली पहुंची। इस मौके दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में लोग केजरीवाल को नकार चुके हैं और अब वे पंजाब में ‘फरारी काटने’ आए हैं। उनके पास पंजाब के अलावा ऐसा कोई स्थान नहीं बचा है, जहां वे अपनी ‘ऐशपरस्ती’ कर सकें। सूद ने कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है, लेकिन आज यहां युवा नशे की गिरफ्त में हैं। पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए लोगों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में अलग-अलग सरकारों ने जनता के हितों के बजाय अपने स्वार्थों पर ध्यान दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की ओर से गैंगस्टरों के खिलाफ की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब में नशे के नेटवर्क के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने की जरूरत है। फेज-11 से फेज-1 तक निकली यात्रा फेज-11 में जनसभा के बाद भाजपा कार्यकर्ता बड़े रथनुमा वाहनों के साथ फेज-1 के रामलीला मैदान की ओर रवाना हुए। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। दोनों जनसभाओं में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे। भाजपा ने इसे नशे के खिलाफ लोगों को जोड़ने का अभियान बताया। भाजपा की सरकार जरूरी: वशिष्ट जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने कहा कि यात्रा में लोगों की भागीदारी से साफ है कि समाज नशे के खिलाफ आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लेकर लगातार लोगों के बीच जाएगी और यह अभियान आगे बड़े आंदोलन का रूप लेगा।
उन्होंने पंजाब में नशे के कारोबार को रोकने के लिए भाजपा की सरकार को जरूरी बताया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, कैशियर सुखविंदर सिंह गोल्डी,
महासचिव परमिंदर सिंह बराड़, सांसद सतनाम सिंह संधू और सतविंदर सत्ती समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *