![]()
स्वतंत्रता दिवस समारोह के सुचारु, सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए कपूरथला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए जिले के सभी सब-डिवीजनों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाले गए। इन मार्चों की कमान खुद एसएसपी गौरव तूरा ने संभाली और विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों की जमीनी समीक्षा की। एसएसपी गौरव तूरा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर पूरे जिले को अभेद्य सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया है। मुख्य समारोह स्थलों के आसपास और सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जिले के सभी रणनीतिक और प्रवेश बिंदुओं (एंट्री पॉइंट्स) पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चेकिंग की जा रही है।
चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग और नाइट विजन गश्त के निर्देश कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रात के समय गश्त (नाइट पेट्रोलिंग) को और सघन करें। चौबीसों घंटे निगरानी के लिए कई पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार फील्ड में सक्रिय हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस ने जनता से की सहयोग की अपील एसएसपी ने कपूरथला के नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोई लावारिस वस्तु, संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस ने जनता से आग्रह किया है कि वे सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि राष्ट्रीय उत्सव को पूरी गरिमा, उत्साह और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।
Source link
कपूरथला में स्वतंत्रता दिवस के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम:SSP गौरव तूरा ने टीम के साथ फ्लैग मार्च निकाला, संदिग्धों पर कड़ी नजर
