Headlines

राव इंद्रजीत BJP अध्यक्ष के सामने नाराज हुए:नितिन नवीन से पूछा- मुझे प्रोग्राम का इनविटेशन नहीं दिया, क्या मेरा यहां आना ठीक




केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह शुक्रवार को गुरुग्राम में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में नाराज हो गए। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से पूछा कि अगर कार्यक्रम करने वाले हलके के सांसद को आमंत्रित नहीं कर सकते तो क्या उनका यहां आना ठीक था? उन्होंने पानीपत और करनाल का उदाहरण देते हुए पूछा कि वहां ऐसा कार्यक्रम होता तो क्या संजय भाटिया और मनोहर लाल खट्‌टर को नहीं बुलाया जाता। राव इंद्रजीत ने यह भी कहा कि अगर यह पार्टी का कार्यक्रम नहीं होता तो उन्हें यहां बुलाया भी नहीं जाता और भाषणबाजी में उनका नाम तक नहीं था। पंजाबी समाज को लेकर उन्होंने कहा- “ताली दोनों हाथ से बजती है।” इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी मौजूद थीं। हालांकि, DC उत्तम सिंह की ओर से जारी इनविटेशन लेटर में राव इंद्रजीत सिंह का नाम शामिल था, लेकिन राव इंद्रजीत का कहना है कि उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। अब जानिए राव इंद्रजीत सिंह ने क्या कहा…. DC की ओर से जारी इनविटेशन लेटर… नितिन बोले- नेहरू परिवार ने सत्ता के लिए बंटवारा किया भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यक्रम में कहा कि नेहरू परिवार ने सत्ता के लिए देश का बंटवारा किया था। आज भी उनकी मानसिकता बदली नहीं है। कल देश को बांटने का काम किया था, आज समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। इनकी रीति और नीति में कोई परिवर्तन नहीं आया है। उन्होंने कांग्रेसियों से सवाल किया कि क्या उन्होंने कभी विभाजन का दंश झेलने वालों से माफी मांगी? कभी उनसे चर्चा की? नहीं की, क्योंकि उन्हें पता था कि अगर कभी चर्चा करेंगे तो उनके चेहरे से नकाब उतर जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों का धन्यवाद भी किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *