Headlines

करंट लगने से किसान की मौत, तार-प्लास हाथ में मिला:तार ठीक करते समय हुआ हादसा, पुलिस कर रही जांच




श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र के परानपुर गांव में एक किसान को बिजली का तार ठीक करना महंगा पड़ गया। शुक्रवार को 4:00 बजे परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक टुल्लू पंप की बिजली ठीक करते समय करंट लगने से 44 साल के देवता राम की मौत हो गई। इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। स्थानीय लोगों के द्वारा कथित तौर पर बताया गया कीं देवता राम नहाने से पहले घर में लगे टुल्लू पंप की बिजली ठीक कर रहे थे। वे बिजली बोर्ड में प्लास से केबल का तार काट रहे थे। तभी अचानक तार में करंट आ गया और वे उसकी चपेट में आकर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के समय घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इकलौता बेटा भी घर से बाहर था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उनके चचेरे भाई भरत लाल को कुछ गलत होने की आशंका हुई। उन्होंने अपने छत के रास्ते घर के अंदर झांककर देखा तो देवता राम बेहोश पड़े थे। उनके हाथ में प्लास और बिजली का केबल तार भी था। इसके बाद घर का दरवाजा खोला गया और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया सूचना मिलते ही सोनवा पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि देवता राम परिवार के इकलौते बेटे थे। वे खेती-किसानी करके परिवार का गुजारा करते थे। उनकी पत्नी पहले ही घर छोड़कर चली गई थी। घर में उनके वृद्ध पिता और 12 साल का इकलौता बेटा रहते हैं। उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है, जो मायके आती-जाती रहती है। देवता राम की अचानक मौत से उनके 12 साल के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार के कमाने वाले सदस्य की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना के बाद मातम का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *