Headlines

सीहोर में दोस्त के सिर पर पत्थर पटका, मौत:आरोपी गिरफ्तार, पत्नी के साथ संबंध होने का था शक




सीहोर के भैरूंदा में पत्नी से अवैध संबंध के शक में गुरुवार को अपने दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दोस्त के सिर पर पत्थर से कई वार किए। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। अंबर नदी किनारे मिला था शव
3 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि भूराखेड़ा गांव के पास अंबर नदी के किनारे एक शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान मुकेश उर्फ पप्पू बारेला के रूप में हुई। उसके भाई संतोष बारेला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। संदेही से पूछताछ में हुआ खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन और एसडीओपी रोशन कुमार जैन की देखरेख में भैरूंदा थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस ने संदेही विनोद बारेला को हिरासत में लिया। वह खामखेड़ा का रहने वाला है और फिलहाल भूराखेड़ा में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल की। पत्नी से संबंध का था शक
पुलिस के अनुसार, विनोद को शक था कि उसकी पत्नी और मुकेश बारेला के बीच अवैध संबंध हैं। इसी शक और दुश्मनी के चलते उसने घटना के दिन मुकेश के सिर पर पत्थर से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर जरूरी सबूत जुटाए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *