![]()
करनाल में हैबतपुर पुल के पास नहर से मंगलवार को संदिग्ध हालात में लापता हुए 80 वर्षीय रिटायर्ड डॉक्टर का शव बरामद हुआ। वह कुरुक्षेत्र के शाहबाद स्थित निर्मल कुटिया में परिवार के साथ रहते थे। सोमवार सुबह उनके लापता होने के बाद परिवार तलाश में जुटा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल मोर्च्युरी हाउस भेज दिया। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। नहर किनारे मिली थी चप्पल, स्कूटी और मोबाइल
गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उन्हें डल्ला माजरा से दौलतराम के संदिग्ध हालात में लापता होने की सूचना मिली थी। परिवार जब नहर किनारे पहुंचा तो वहां बुजुर्ग की चप्पल, स्कूटी, चश्मा और एक मोबाइल फोन मिला था। इसके बाद परिवार लगातार गोताखोरों के संपर्क में रहा और नहर में तलाश जारी थी। एसएचओ निगदू के फोन के बाद हैबतपुर पहुंचे
प्रगट सिंह ने बताया कि मंगलवार को निगदू थाना प्रभारी का फोन आया। उन्होंने हैबतपुर पुल के नजदीक एक शव मिलने की जानकारी दी। इसके बाद प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने शव को नहर से बाहर निकाला हुआ था। परिवार भी वहां पहुंच गया था। पहचान करने पर शव दौलतराम का होने की पुष्टि हुई। पंजाब में 45 साल तक सरकारी विभाग में दी सेवाएं
प्रगट सिंह के अनुसार दौलतराम ने पंजाब के मुनक में सरकारी विभाग में 45 साल तक सेवाएं दी थीं। सेवानिवृत्ति के बाद वह परिवार के साथ शाहबाद में रह रहे थे। बताया गया कि वह कुछ समय से अवसाद में चल रहे थे। हालांकि उनकी मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। पुलिस ने शव करनाल के मोर्च्युरी हाउस भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
Source link
करनाल नहर से मिला रिटायर्ड डॉक्टर का शव:शाहबाद से कुछ दिन पहले हुए थे लापता,परिजनों ने मौके पर पहुंचकर की पहचान
