Headlines

करनाल में नाबलिग छात्रा से छेड़छाड:जातिसूचक गालियां और जान से मारने की दी धमकी, पहले भी आरोपी ने माना था दोष, अब डीएसपी को भेजी गई फाइल




करनाल जिला के मुनक थाना क्षेत्र के एक गांव में 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, जातिसूचक अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर परिवार में दहशत का माहौल है और पीड़िता मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मामले को आगे की कार्रवाई के लिए डीएसपी असंध कार्यालय भेज दिया गया है। पिछले एक साल से करता था परेशान
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। उसके साथ पिछले करीब एक साल से आरोपी एक युवक छेड़छाड़ करता आ रहा था। वह स्कूल में ही लड़की के साथ अश्लील हरकतें करता था और लगातार उसे डराता-धमकाता था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने कई बार जबरदस्ती लड़की की छाती पर हाथ फेरने और उसे चूमने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने जातिसूचक शब्द कहे और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो बदनाम कर देगा और जान से मार देगा। मोहल्ले में आकर किया हंगामा
शिकायतकर्ता ने बताया कि बीती 4 मार्च को आरोपी अभिषेक अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिलों पर उनके मोहल्ले में आया। सभी ने हॉर्न बजाकर शोर-शराबा किया, जिससे उनकी बेटी और ज्यादा डर गई। जब परिवार के लोगों ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी और झगड़ा कर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। शिकायत में यह भी बताया गया कि इसके बाद आरोपियों ने थाना मुनक में उनके खिलाफ भी शिकायत दे दी, जिस पर उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पहले भी मान चुका है गलती
पीड़िता की मां के अनुसार, उन्होंने पहले भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। उस दौरान थाना मुनक में आरोपी ने यह स्वीकार किया था कि उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ की है और भविष्य में ऐसा नहीं करेगा। इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और लगातार लड़की को परेशान करता रहा। अब भी डर के साए में परिवार
परिवार का कहना है कि उनकी बेटी आज भी डरी और सहमी हुई है तथा मानसिक रूप से परेशान रहती है। आरोपियों से अब भी परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
पुलिस के अनुसार, इस शिकायत पर थाना मुनक में मुकदमा बीती 25 जुलाई को दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए फाइल डीएसपी कार्यालय असंध को भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *