![]()
कांकेर जिले में लकड़ी की अवैध तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए कांकेर बाईपास मार्ग से एक माजदा वाहन जब्त किया है। वाहन में आम, जामुन और महुआ समेत कई फलदार पेड़ों के बड़े-बड़े लट्ठे लदे मिले। वन विभाग के अनुसार, बरामद लकड़ी की कीमत लाखों रुपए में हो सकती है। फिलहाल लकड़ी की नापजोख और कीमत का आकलन किया जा रहा है। नाइट पेट्रोलिंग में पकड़ा गया वाहन वन विभाग के मुताबिक, क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। इसी दौरान सुबह कांकेर बाईपास रोड पर टीम ने संदिग्ध माजदा वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में लकड़ी भरी मिली। वन विभाग के एसडीओ जेएस मरावी ने बताया कि नाइट टीम ने बाईपास रोड पर वाहन पकड़ा है। उसमें आम और अन्य फलदार पेड़ों की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। वाहन को जब्त कर लिया गया है। आम, जामुन और महुआ के पेड़ों के लट्ठे जांच में वाहन से आम, जामुन और महुआ समेत कई अन्य फलदार पेड़ों के बड़े लट्ठे बरामद हुए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लकड़ी कोंडागांव क्षेत्र से लाई जा रही थी। हालांकि, इसका पूरा स्रोत और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी। वन विभाग ने वाहन को कब्जे में लेकर लकड़ी की नापजोख शुरू कर दी है। बिलासपुर का बताया जा रहा वाहन वन विभाग के अनुसार, जब्त माजदा वाहन बिलासपुर का बताया जा रहा है। वाहन में लदी लकड़ी को कहां से काटकर लाया गया और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।एसडीओ जेएस मरावी ने कहा कि लकड़ी की कीमत का आकलन और नापजोख पूरी होने के बाद जब्ती की वास्तविक मात्रा और कीमत की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। लगातार पेट्रोलिंग का दावा वन विभाग का कहना है कि लकड़ी की अवैध कटाई और तस्करी रोकने के लिए रोजाना पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी गश्त के दौरान यह कार्रवाई सामने आई। विभाग अब लकड़ी के स्रोत, कटाई और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कांकेर बाईपास पर लाखों की लकड़ी से भरा माजदा पकड़ा:आम-जामुन और महुआ के बड़े लट्ठे मिले, वन विभाग की नाइट पेट्रोलिंग में कार्रवाई
