![]()
कांकेर में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप करने वाले आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला। पुलिस ने उन्हें कोतवाली थाने से कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने मंगलवार देर रात नाबालिग युवती को कांकेर से 30 किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर इस घटना को अंजाम दिया था। एक आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से संपर्क किया था। उसने मिलने के बहाने उसे बुलाया और अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपियों ने युवती को गंभीर हालत में गांव लाकर छोड़ दिया। पीड़िता ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद युवती ने परिजनों के साथ देर रात कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कांकेर पुलिस ने गुरुवार देर शाम आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
Source link
कांकेर में नाबालिग से गैंगरेप के आरोपियों का जुलूस निकाला:पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा, नाबालिग से जंगल में किया था सामूहिक-दुष्कर्म
