![]()
हिमाचल प्रदेश को ‘ग्रीन और क्लीन’ बनाने के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दृष्टिकोण के तहत, कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के रानीताल में एक सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। यह प्लांट 25 कनाल भूमि पर बनेगा। यह जानकारी एपीएमसी के जिला व प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र निशू मोंगरा ने दी। निशू मोंगरा ने बुधवार को चयनित भूमि का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग, नायब तहसीलदार रमन कायस्था, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे। आय का 50 प्रतिशत सरकार को जाएगा मोंगरा ने बताया कि इस सोलर प्लांट से पंचायत को आय प्राप्त होगी। कुल आय का 50 प्रतिशत सरकार को जाएगा, जबकि शेष 50 प्रतिशत पंचायत को मिलेगा। पंचायत इस राशि का 25 प्रतिशत विकास कार्यों पर और 25 प्रतिशत जरूरतमंद लोगों की सहायता पर खर्च कर सकेगी। 64 लाख रुपए की आयुष डिस्पेंसरी स्वीकृत उन्होंने बताया कि आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने हाल ही में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए 64 लाख रुपए की आयुष डिस्पेंसरी स्वीकृत की है। निशू मोंगरा ने इस सौगात के लिए आयुष मंत्री का आभार व्यक्त किया। 16 चिन्हित खेल मैदानों के सौंदर्यीकरण इसके अतिरिक्त कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के 16 चिन्हित खेल मैदानों के सौंदर्यीकरण के लिए भी आयुष मंत्री को एक फाइल सौंपी गई है। मोंगरा ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से ये सभी योजनाएं जल्द ही शुरू हो जाएंगी। प्रदेश सरकार ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए 40 हैंडपंप भी स्वीकृत किए हैं, जिन्हें लगाने का कार्य 15 सितंबर के बाद शुरू होगा।
Source link
कांगड़ा के रानीताल में बनेगा 25 कनाल में सोलर प्लांट:पंचायत को होगी 50% कमाई; 64 लाख की आयुष डिस्पेंसरी मंजूर
