Headlines

कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई:पार्टी नेताओं ने दलित महिलाओं का किया अपमान- हरपाल सिंह चीमा




पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा अब पंजाब के लोगों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से लेकर पार्टी के छोटे-बड़े नेता लगातार दलित समुदाय को निशाना बना रहे हैं। चीमा ने कहा कि कभी हमारे बहुत ही सम्मानीय स्वर्गवासी बूटा सिंह जी पूर्व गृह मंत्री के रंग और जाति पर भद्दी टिप्पणियां की जाती हैं और कभी अन्य नेता दलितों के प्रति अपनी नफरत का प्रदर्शन करते हैं, जिससे साफ होता है कि कांग्रेस की मानसिकता पूरी तरह दलित विरोधी है। नमोल गांव की हालिया घटना का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि जब वहां की बहुत सारी महिलाओं ने कांग्रेस के स्थानीय नेताओं द्वारा नशा बेचने और पंजाब सरकार को बदनाम करने की घटिया चालों का पर्दाफाश किया, तो घबराहट में आकर कांग्रेसी नेताओं ने हमारी दलित बहनों और महिलाओं के प्रति बहुत ही आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां कीं। यह घटना कांग्रेसी नेतृत्व के निम्न स्तर और नफरत भरे रवैये को बयान करती है। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार पंजाब के लोगों की भलाई के लिए दिन-रात काम कर रही है। सरकार द्वारा किए जा रहे जनपक्षीय कामों से डरकर और घबराकर कांग्रेसी नेता सामाजिक दरार पैदा करने की नाकाम कोशिशें कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के ऐसे दलित विरोधी बयानों और हरकतों की सख्त शब्दों में कड़ी निंदा की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *