![]()
बीएसएफ और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) फिरोजपुर रेंज ने शनिवार को भारत-पाक सीमा के रास्ते नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। संयुक्त अभियान में 19 किलो 820 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव लंगेआना निवासी बलजिंदर सिंह उर्फ रॉकी और मनजीत सिंह उर्फ गगनदीप के रूप में हुई है। यह कार्रवाई बीएसएफ ने खुफिया इनपुट के आधार पर की। हेरोइन को करीब चार फीट लंबी रबड़ की ट्यूब में 20 पैकेट में छिपाकर रखा गया था। 30 रुपए और एक मोबाइल फोन भी बरामद एएनटीएफ के अनुसार, जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। वे सीमा पार से आने वाली नशे की खेप को आगे पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों से 30 रुपए और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले की जांच अभी जारी है।
Source link
फिरोजपुर में 19 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर अरेस्ट:BSF-ANTF ने चलाया जॉइंट ऑपरेशन; पाकिस्तानी स्मगलरों से निकला कनेक्शन
