Headlines

कांग्रेस नेताओं पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप:रायसेन में भाजापा का कैंडल मार्च, गांधी प्रतिमा पर किया प्रदर्शन




दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर झंडावंदन के दौरान वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम रायसेन में कैंडल मार्च निकाला। मार्च भाजपा कार्यालय से शुरू होकर गांधी प्रतिमा तक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने शहर में कांग्रेस कार्यालय की तलाश की, लेकिन उन्हें कोई कार्यालय नहीं मिला। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थल गांधी प्रतिमा पर जलती मोमबत्तियां रखकर विरोध दर्ज कराया। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर लगाए आरोप
भाजपा नेताओं ने 15 अगस्त को नई दिल्ली स्थित एआईसीसी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी द्वारा वंदे मातरम् के कथित अनादर को निंदनीय बताया। इसी घटना के विरोध में भाजपा ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में यह लोग रहे मौजूद
मार्च में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के साथ राकेश तोमर, कन्हैयालाल सुरमा, बृजेश चतुर्वेदी, राममोहन बघेल, गजेंद्र सिंह राठौर, जीतू ठाकुर, बबलू ठाकुर, अश्वनी पटेल, वरुण खत्री, नूतन कुशवाह, अशोक राठौर, जगदीश अहिरवार, भीम बघेल, सनी खत्री, भुवनेश्वर कुशवाहा, सौरभ तिवारी, ऋषभ भार्गव और अरिजीत कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *