Headlines

कांवड़ यात्रा को लेकर गुरुग्राम पुलिस अलर्ट:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच, चलाया गया सघन सुरक्षा अभियान




गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर आगामी कांवड़ यात्रा और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार को रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में डॉग स्क्वाड, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज और पार्किंग क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई। डॉग स्क्वाड की मदद से यात्रियों के सामान और स्टेशन परिसर के संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की गई। यहां देखिए फोटो… संदिग्ध वस्तु मिलने पर पुलिस को सूचना देने की अपील यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा और स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए यह विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशन पर शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखना तथा किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे को समय रहते रोकना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *