Headlines

नारायणपुर में नक्सली स्मारक ध्वस्त:नक्सलियों ने साथियों की याद में बनाया था, सुरक्षाबलों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर की कार्रवाई




नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों का सर्च अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में नारायणपुर जिले के धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोयापारा में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के बनाए गए एक शहीदी स्मारक को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस और ITBP की 45वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से की है।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को क्षेत्र में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान यह लकड़ी का स्मारक मिला। नक्सली संगठन ने अपने प्रभाव को बनाए रखने, अपने साथियों की याद और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से इसका निर्माण कराया था। सुरक्षा बलों ने मौके पर ही स्मारक को ध्वस्त कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सल मुक्ति के बाद क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य नक्सली संगठन के प्रभाव, प्रतीकों और गतिविधियों को समाप्त कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का माहौल स्थापित करना है। नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नक्सल गतिविधियों से जुड़ी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा बलों को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *