Headlines

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तर्ज पर संवरेगा माता मनसा देवी मंदिर:5.5 करोड़ से बनेगा भव्य ‘शक्ति पथ’, परिसर में 13 करोड़ से आकार लेगी ‘हनुमान वाटिका’




पंचकूला का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री माता मनसा देवी मंदिर आने वाले समय में नए और बेहद भव्य स्वरूप में नजर आएगा। 200 वर्ष से अधिक पुराने इस ऐतिहासिक शक्तिपीठ को आधुनिक सुविधाओं और सांस्कृतिक विरासत के साथ जोड़ने के लिए पुनर्विकास का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। पूरे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने की योजना तैयार की गई है। पुनर्विकास योजना के पहले चरण में शक्ति द्वार से मुख्य मंदिर तक विशेष ‘शक्ति पथ’ तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के बाद माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और संबंधित विभागों ने योजना को और अधिक विस्तार देना शुरू कर दिया है। 3 एकड़ में 13 करोड़ की लागत से बनेगी भव्य ‘हनुमान वाटिका’ मंदिर परिसर के पास तीन एकड़ क्षेत्र में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की ओर से लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य ‘हनुमान वाटिका’ विकसित की जाएगी। इसे एक प्रमुख दर्शनीय और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभारा जाएगा। इसके अलावा वाटिका में एक आधुनिक यज्ञशाला, आकर्षक फव्वारे और विभिन्न प्रजातियों के धार्मिक व छायादार पौधे/वृक्ष लगाए जाएंगे, जिससे यह पूरा क्षेत्र धार्मिक के साथ-साथ हरित और दर्शनीय स्थल का रूप ले सके।
जल्द बनेगा श्राइन बोर्ड का नया प्रशासनिक भवन
माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के नए कार्यालय भवन का निर्माण कार्य भी तेजी पर है। पुराने कार्यालय भवन को ध्वस्त कर दिया गया है और नए भवन के लिए बेसमेंट की खुदाई का काम जारी है। शक्ति पथ, हनुमान वाटिका और नए प्रशासनिक भवन के निर्माण से आने वाले समय में माता मनसा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी एक नई पहचान मिलेगी।
जल्द तैयार होगा रिवाइज्ड प्रस्ताव एडीसी विवेक आर्य के अनुसार मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के बाद योजना में कुछ और नए प्रस्ताव शामिल किए जा रहे हैं। इसके लिए रिवाइज्ड प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मंजूरी मिलते ही आगे के निर्माण कार्यों को तेजी से अमलीजामा पहनाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *