![]()
ऊना के अंब क्षेत्र में किडनी की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर चार शातिरों ने एक दंपती से सोने के गहने ठग लिए। ठगी का पता तब चला, जब महिला ने आरोपियों की ओर से दिए गए रुमाल को खोला तो उसमें गहने नहीं थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिलवां निवासी बलवीर चौधरी किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। आरोप है कि चार लोग उनके घर पहुंचे और बलवीर की पत्नी को पति की बीमारी ठीक करने का भरोसा दिलाया। विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने फूंक मारने और रुमाल में कुछ बांधने का नाटक किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला से कहा कि शरीर पर पहने सोने के गहने इलाज में बाधा बन रहे हैं। उनकी बातों में आकर महिला ने सोने की बालियां और सिंगी उतारकर उन्हें दे दीं। आरोपियों ने गहनों को एक रुमाल में बांधा और महिला को देते हुए कहा कि इसे शाम छह बजे खोलना। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही इसके बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला ने रुमाल खोला तो वह खाली था। गहने गायब मिलने पर परिवार को ठगी का पता चला। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Source link
किडनी ठीक करने का झांसा देकर दंपती से ठगी:ऊना में 4 शातिरों ने जेवर ठगे; फूंक मारने-रुमाल में गहने बांधने का किया नाटक
