![]()
किसानों के लंबित मुद्दों और मांगों को लेकर 13 अगस्त को चंडीगढ़ किसान भवन में बैठक बुलाई गई है। इसमें शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चले किसान मोर्चे के दौरान उठे मुद्दों और मांगों पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। किसान नेताओं की ओर से बैठक में अगले बड़े आंदोलन या मोर्चे को लेकर भी फैसला लिए जाने की संभावना है। मोर्चे से जुड़े किसान नेताओं के अनुसार, बैठक में आंदोलन के दौरान उठाई गई किसानों की मांगों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही केंद्र और पंजाब सरकार के स्तर पर लंबित मांगों को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। यदि लंबित मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को फिर तेज किया जा सकता है। जानिए किसान बैठक में किन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन गांवों में बैनर-फ्लेक्स लगाने की तैयारी किसान नेताओं के अनुसार, आने वाले दिनों में पंजाब के गांवों में फ्लेक्स और बैनर लगाए जाएंगे। इनके जरिए सरकार की नीतियों और किसान आंदोलनों के दौरान हुई कार्रवाई से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। बैनरों पर ‘ट्रॉली चोरों, शंभू-खनौरी में हुए नुकसान की भरपाई करो’ जैसे संदेश लिखे जाने की बात कही गई है। बैठक में इस अभियान की रूपरेखा और इसे गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति पर भी फैसला लिया जाएगा।
Source link
किसान मजदूर मोर्चा की 13 को चंडीगढ़ में बैठक:MSP से लेकर मुआवजे तक कई मुद्दों पर मंथन, अगले आंदोलन पर फैसला संभव
