Headlines

कुरुक्षेत्र में युवक ने मां का शव सड़क पर छोड़ा:बोला- अकेला उठा नहीं सका, मदद लेने गया था; बाइक से गिरकर हुई थी मौत




हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में युवक अपनी बुजुर्ग मां का शव हाईवे किनारे छोड़कर चला गया। पुलिस ने महिला को बेसुध जानकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान होने के बाद आज (सोमवार) पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंपा दिया। उधर, बेटे ने पुलिस को बताया कि बुलेट से गिरने के बाद वह अकेला अपनी मां को बाइक पर नहीं बैठा सका और मदद लेने के लिए चला गया। लौटकर आया तो उसकी मां वहां नहीं थी। घटना कल दोपहर 26 जुलाई को शाहाबाद में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 पर खानपुर जाटान के पास हुई। बुजुर्ग मां को लेकर रिश्तेदारी में जा रहा था शाहाबाद निवासी शौकिन (27) के पुलिस को दिए बयान में खुलासा हुआ कि उसकी मां की मौत बुलेट बाइक से गिरकर हुई थी। वो कल अपनी मां जानो (70) को बुलेट बाइक पर बैठाकर हबाना गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था। वह खानपुर जट्टान और रतनगढ़ के बीच पहुंचा तो खेतों की तरफ से एक बेसहारा गाय अचानक उसकी बाइक के सामने आ गई। गाय को बचाने की कोशिश, सिर के बल गिरी मां गाय को बचाने के लिए उसने बाइक को तेजी से घुमाया, जिससे उसकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। इसी दौरान बाइक के पीछे बैठी उसकी मां जानो सड़क पर सिर के बल गिर गई। उसके सिर में गहरी चोट आई और वह बेसुध हो गई। उसने बाइक रोककर अपनी मां को संभाला। अकेला होने के कारण नहीं उठा सका शौकिन ने पुलिस को बताया कि उसने मां को दोबारा बाइक पर बैठाने की कोशिश की, लेकिन वह अकेला था और अपनी मां को दोबारा अपनी बाइक पर बैठ नहीं सका। घबराहट में वह परिवार के लोगों को बुलाने के लिए घर आ गया, ताकि अपनी मां जानो को अस्पताल पहुंचा सके। दोस्त के साथ मौके पर पहुंचा, मां नहीं मिली कुछ देर बाद वह अपने दोस्त के साथ वापस मौके पर पहुंचा तो वहां उसकी मां नहीं मिली। उधर, मौके पर महिला को बेसुध देखकर लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम ने महिला को तुरंत सिविल अस्पताल शाहाबाद पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मौजूद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचा बेटा आसपास के सूचना मिलने के बाद शौकीन भी अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक जानो की मौत बाइक से नीचे गिरने पर हुई। उसके सिर के पीछे और पैरों में चोट मिलीं। थाना शाहाबाद के SHO जगदीश ने बताया कि बेटे के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के लिए बाद शव परिवार को सौंप दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *