Headlines

कुल्लू पुलिस ने प्राइवेट बस से 2.343 किलो चरस पकड़ी:चेकिंग के दौरान केरल के 2 युवक गिरफ्तार; आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस




हिमाचल पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कुल्लू जिले की मणिकर्ण पुलिस ने 2.343 किलोग्राम चरस के साथ केरल के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मणिकर्ण थाने की टीम ढूंखरा चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक निजी बस को रोका। बस में बैठे यात्रियों की जांच करते समय 2 युवकों की हरकतें पुलिस को संदिग्ध लगीं। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से कुल 2.343 किलोग्राम चरस मिली। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज आरोपियों की पहचान आनंद पुत्र वीनू और सार्थ श्याम दास पुत्र श्याम दास के रूप में हुई है। ये दोनों केरल के कोट्टायम जिले के वायकुम के रहने वाले हैं। चरस मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। नशे का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें यह चरस हिमाचल में कहां से मिली थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी किसी बड़े तस्करी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं, और इस मामले में उनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *