Headlines

भभुआ जिला अस्पताल में 52 तरह के ऑपरेशन शुरू:कैमूर में 70 मॉडर्न इक्विपमेंट और 8 सर्जन दे रहे सेवाएं




भभुआ के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं देना और बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम करना है। फिलहाल, जिला अस्पताल में 52 तरह के ऑपरेशन की सुविधा मिल रही है। इन ऑपरेशनों को अस्पताल में काम कर रहे आठ सर्जन कर रहे हैं। 70 छोटे-बड़े आधुनिक उपकरण मौजूद अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रोजाना करीब 15 मरीज ऑपरेशन के लिए आते हैं। इनमें से 10 से 12 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जाता है। अस्पताल में दो ऑपरेशन थिएटर हैं, जहां करीब 70 तरह के छोटे-बड़े आधुनिक उपकरण मौजूद हैं। यहां गॉल ब्लैडर, हर्निया, अपेंडिक्स, बवासीर, ट्यूमर और सिजेरियन प्रसव जैसे सामान्य और जरूरी ऑपरेशन की सुविधा मिलती है। समय और पैसे की होगी बचत इसके अलावा, ग्रीनस्टिक फ्रैक्चर, कमिन्यूटेड फ्रैक्चर, सेगमेंटल फ्रैक्चर और रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन जैसे मुश्किल ऑपरेशन भी अस्पताल के सर्जन कर रहे हैं। पहले इन बीमारियों और ऑपरेशनों के लिए मरीजों को दूसरे बड़े शहरों में जाना पड़ता था। अब जिला अस्पताल में यह सुविधा मिलने से मरीजों को सुविधा हो रही है। इससे उनके समय और पैसे की बचत होगी। अस्पताल प्रबंधन का मुख्य लक्ष्य मरीजों को आसान और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *