Headlines

केदारनाथ मंदिर की थीम पर सजा भव्य गणपति पूजा पंडाल:तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ, बंगाल के कारीगरों ने तैयार किया आकर्षक पंडाल




गिरिडीह शहर के हुट्टी बाजार में नवयुवक संघ समिति की ओर से आयोजित गणपति पूजा महोत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा हैं। आज 14 सितंबर से तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस वर्ष श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र श्री केदारनाथ मंदिर की थीम पर तैयार किया गया भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल है। पंडाल का निर्माण बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा किया गया है। कारीगरों ने दिन-रात मेहनत कर पंडाल को आकर्षक रूप दिया है। गणपति पूजा को लेकर हुट्टी बाजार में उत्साह का माहौल है। पूजा समिति की ओर से आकर्षक गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके साथ ही पंडाल और आसपास के क्षेत्र में विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे शाम के समय पूजा पंडाल की सुंदरता और भी बढ़ जाएगी। समिति के सभी सदस्य महोत्सव को लेकर उत्साहित
पूजा समिति के सदस्य सत्यप्रकाश साहा ने बताया कि इस वर्ष गणपति पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं को हुट्टी बाजार में श्री केदारनाथ मंदिर की भव्य झलक देखने को मिलेगी। पंडाल को आकर्षक बनाने के लिए बंगाल के कारीगरों ने काफी मेहनत की है। समिति के सभी सदस्य महोत्सव को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि केदारनाथ मंदिर की थीम शहरवासियों और श्रद्धालुओं को काफी पसंद आएगी। वहीं, पूजा समिति के सदस्य विक्की साव ने बताया कि नवयुवक संघ समिति की ओर से पिछले 26 वर्षों से हुट्टी बाजार में गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष अलग-अलग थीम पर पूजा पंडाल तैयार किया जाता है, जिसे गिरिडीह वासी काफी पसंद करते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष केदारनाथ मंदिर की थीम पर विशेष पंडाल का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य तीन दिवसीय गणपति महोत्सव को भव्य और सफल बनाना है, ताकि शहरवासियों को धार्मिक उत्सव का आनंद लेने के साथ ही आकर्षक पूजा पंडाल देखने का अवसर मिल सके। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हुट्टी बाजार पहुंचने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *