![]()
मोगा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई में 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 439 ग्राम हेरोइन और 150 नशीली गोलियां बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं। थाना चड़िक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नौशहरा धाला, तरनतारन निवासी कुलजिंदर सिंह उर्फ कालू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसी तरह थाना बधनीकलां की चौकी लोपों पुलिस ने लोपों निवासी तोता सिंह उर्फ वीरू से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना समालसर पुलिस ने थराज निवासी हसन हुसैन को 9 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। वहीं, थाना बाघापुराना की चौकी नत्थूवाला गर्बी पुलिस ने घोलियां कलां निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ दिल्ली से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस मामले की जांच में जुटी थाना धर्मकोट पुलिस ने अमींवाला निवासी चंद सिंह और धर्मकोट निवासी सरबजीत सिंह उर्फ सरबा को 125 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। मामले में हरजिंदर सिंह उर्फ गुरमेल सिंह को भी नामजद कर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मैहना पुलिस ने झंडेवाला में कार्रवाई करते हुए जौड़ा, तरनतारन निवासी मनजिन्द्र सिंह उर्फ मनी और कोटकपूरा निवासी नितिश गोयल को 25 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
Source link
मोगा में 9 नशा तस्कर गिरफ्तार:439 ग्राम हेरोइन और 150 नशीली गोलियां बरामद, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
