Headlines

कैथल में गुहला विधायक का सरकार पर निशाना:बोले-विधानसभा में दिए गए आश्वासन सरकारी फाइलों में दबे, फेसबुक पर पोस्ट वायरल




कैथल में गुहला से कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने नगर पालिका सीवन में निर्माणाधीन एसटीपी और निकासी के मुद्दे को लेकर सरकार और अधिकारियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में दिए गए आश्वासन अभी तक सरकारी फाइलों से बाहर नहीं आए हैं। इस संबंध में उन्होंने अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की है, जो जमकर वायरल हो रही है। पोस्ट में ये लिखा विधायक देवेंद्र हंस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि नगर पालिका सीवन में निर्माणाधीन एसटीपी साइट का निरीक्षण किया। विधानसभा में सरकार की ओर से यह कार्य अब तक पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि परियोजना आज भी अधूरी पड़ी है और सीवन के नागरिकों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा। सीवन में सीवरेज परियोजना वर्षों से लंबित है। नागरिक टैक्स और सीवरेज शुल्क भर रहे हैं, लेकिन बदले में न सुचारु सीवरेज व्यवस्था मिली, न गंदे पानी की समस्या का समाधान हुआ और न ही एसटीपी शुरू हो पाया। विधानसभा में दिए गए आश्वासन भी सरकारी फाइलों से बाहर नहीं निकल सके। ठेके जारी होते हैं, लेकिन मिलता है इंतजार भाजपा सरकार विकास योजनाओं के नाम पर करोड़ों रुपए स्वीकृत करती है, ठेके जारी होते हैं। समय-सीमाएं बढ़ती रहती हैं और भुगतान होते रहते हैं, लेकिन करदाता को सुविधा के नाम पर केवल इंतजार मिलता है। ऐसी अधूरी परियोजनाएं जनता के टैक्स के पैसे की खुली लूट का माध्यम बन चुकी हैं। सरकारी खजाने से पैसा निकल जाता है, ठेकेदारों और जिम्मेदार लोगों की जेबें भर जाती हैं, लेकिन जनता के हिस्से में गंदगी, परेशानी और टूटी हुई उम्मीदें आती हैं। जनता से टैक्स लेकर उसे मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना स्वीकार नहीं सरकार और संबंधित विभाग स्पष्ट करें कि विधानसभा में किया गया वादा पूरा क्यों नहीं हुआ, परियोजना में अब तक कितना पैसा खर्च किया गया, देरी के लिए कौन जिम्मेदार है और एसटीपी को चालू करने की निश्चित समय-सीमा क्या है। सीवन की जनता से टैक्स लेकर उसे मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस परियोजना को निर्धारित मानकों के अनुसार शीघ्र पूरा करवाने और प्रत्येक रुपए का हिसाब लेने के लिए हम जनता की आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे। पोस्ट को लेकर विधायक से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान क्षेत्र के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में अगर निकासी ही सही नहीं हुई तो लोगों को क्या फायदा होगा। एसटीपी का कार्य तुरंत पूरा किया जाना चाहिए। इस संबंध में सीवन नगरपालिका चेयरपर्सन हेमलता सैनी ने कहा कि एसटीपी का कार्य लगातार जारी है। इस जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास है। उम्मीद है कि इसे एक महीने के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। शहरवासियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *